छत्तीसगढ़ताजातरीनराजनीतिराज्य

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में कांग्रेस ने की बड़ी नियुक्तियाँ, विपक्ष की कमान अब इन चेहरों के हाथों में

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने नगर निगमों में संगठनात्मक मजबूती और विपक्ष की आवाज को और धार देने के उद्देश्य से बड़ी नियुक्तियाँ की हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी श्री सचिन पायलट के अनुमोदन तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज के निर्देश पर प्रदेश के 10 नगर निगमों में नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष की नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

इस फेरबदल के जरिए कांग्रेस ने कई युवा और जुझारू चेहरों को आगे लाया है, जिससे स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याएं ज्यादा प्रभावशाली तरीके से उठाई जा सकेंगी।

कांग्रेस द्वारा जारी की गई सूची(डाउनलोड करके पढ़ें)

देखिए पूरी सूची – किस नगर निगम में किसे मिली जिम्मेदारी:

  1. नगर निगम चिरमिरी

    • नेता प्रतिपक्ष: गायत्री बिरहा

    • उप नेता प्रतिपक्ष: मोहम्मद इकराम

  2. नगर निगम अंबिकापुर

    • नेता प्रतिपक्ष: सफी अहमद

    • उप नेता प्रतिपक्ष: निम्मन राशि एक्का

  3. नगर निगम रायगढ़

    • नेता प्रतिपक्ष: शेख सलीम नियारिया

    • उप नेता प्रतिपक्ष: विकास ठेठवार

  4. नगर निगम कोरबा

    • नेता प्रतिपक्ष: कृपा राम साहू

    • उप नेता प्रतिपक्ष: डॉ. रामगोपाल कुरें

  5. नगर निगम बिलासपुर

    • नेता प्रतिपक्ष: भरत कश्यप

    • उप नेता प्रतिपक्ष: संतोषी रामा बघेल

  6. नगर निगम धमतरी

    • नेता प्रतिपक्ष: दीपक सोनकर

    • उप नेता प्रतिपक्ष: सत्येन्द्र देवांगन विशु

  7. नगर निगम रायपुर

    • नेता प्रतिपक्ष: आकाश तिवारी

    • उप नेता प्रतिपक्ष: जयश्री नायक

  8. नगर निगम दुर्ग

    • नेता प्रतिपक्ष: संजय कोहले

    • उप नेता प्रतिपक्ष: विजयंत पटेल

  9. नगर निगम राजनांदगांव

    • नेता प्रतिपक्ष: संतोष पिल्लै

    • उप नेता प्रतिपक्ष: मुकेश साहू

  10. नगर निगम जगदलपुर

    • नेता प्रतिपक्ष: राजेश चौधरी

    • उप नेता प्रतिपक्ष: कोमल सेना

कांग्रेस का कहना है कि यह नियुक्तियाँ पार्टी के जमीनी स्तर पर मजबूत होने की दिशा में अहम कदम हैं। इन नेताओं के जरिए निगमों में जनहित के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाएगा और भाजपा की नीतियों के विरुद्ध प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button