अपराधछत्तीसगढ़ताजातरीनराज्य

सक्ती -अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही — दो आरोपी गिरफ्तार, 45 लीटर महुआ शराब एवं मोटरसाइकिल जप्त

थाना – बाराद्वार, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़):
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार, जिले में अवैध शराब, जुआ एवं मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बाराद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 29.05.2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक लखन पटेल के नेतृत्व में की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम कड़ारी एवं बाराद्वार में अलग-अलग टीम बनाकर दबिश दी गई, जिसमें आरोपी सतीष कुमार बरेठ, पिता भोजराम बरेठ (उम्र 31 वर्ष), निवासी कड़ारी, थाना बाराद्वार एवं हीराराम चौहान, पिता धनसाय चौहान (उम्र 39 वर्ष), निवासी कड़ारी, थाना बाराद्वार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब (अनुमानित मूल्य ₹4,500) तथा परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जप्त की गई।

उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत की गई तथा आरोपियों को गिरफ़्तार कर विधिवत न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल, प्रधान आरक्षक देवनारायण चंद्रा, आरक्षक योगेश राठौर, आरक्षक जितेन्द्र सिदार का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक सक्ती ने टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सक्ती पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button