अपराधछत्तीसगढ़ताजातरीनराज्य

बिलासपुर -➡️ 35 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार — बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर, 19 जुलाई 2025
बिलासपुर पुलिस ने एक बार फिर नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए 284 किलो गांजा जब्त करने में सफलता पाई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश पर कार्य करते हुए ए.सी.सी.यू. एवं तोरवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

सूत्रों से मिली सूचना पर पुलिस ने 18 जुलाई को जगमल चौक, तोरवा में एक सफेद रंग की मारुति अर्टिगा (CG 04 OC 4577) को रोका, जिसमें दो संदिग्ध युवक मौजूद थे। वाहन रोकने की कोशिश पर चालक भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता से उन्हें दबोच लिया। जांच में ब्राउन टेप से लिपटे कुल 284 पैकेट गांजा (कुल वजन: 284 किलोग्राम) बरामद किया गया जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. गजेंद्र गोस्वामी उर्फ बिट्टू (26), निवासी देवधरा, थाना कोतवाली, जिला मंडला (म.प्र.)
  2. नयन कुमार (25), निवासी ग्राम मेहता घनसौर, जिला सिवनी (म.प्र.)

जप्त सामग्री:

  • 284 किलो ग्राम गांजा (284 पैकेट)
  • सफेद मारुति अर्टिगा कार (CG 04 OC 4577)
  • 02 एंड्रॉयड मोबाइल
  • 01 आईफोन
  • कुल जब्ती मूल्य: लगभग ₹35 लाख

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने यह गांजा उड़ीसा से लाने की बात स्वीकार की है। उनके खिलाफ थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 309/25, धारा 20(बी)(2)(C) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर, न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस इस प्रकरण की एंड-टू-एंड जांच कर रही है जिसमें फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन भी शामिल होगा, ताकि पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।

इस कार्रवाई में योगदान देने वाले अधिकारियों की सूची:

  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर): श्री राजेन्द्र जायसवाल
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.): श्री अनुज कुमार
  • नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन): श्री निमितेश सिंह
  • निरीक्षक (ए.सी.सी.यू.): अजरउद्दीन
  • उप निरीक्षक: कमल नारायण शर्मा
  • पुलिस स्टाफ: भरत राठौर, राहुल सिंह, आतिश पारिक, उमाशंकर राठौर, सिद्धार्थ पांडेय, विकास राम, प्रशांत सिंह, प्रेम सूर्यवंशी, अविनाश कश्यप, महादेव कुजुर, रवि यादव, अजय शर्मा, रंजीत खरे, समर बहादुर सिंह, सरफराज खान

एसएसपी बिलासपुर द्वारा टीम की सराहना की गई है और उचित पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई है।

👉 बिलासपुर पुलिस की यह कार्रवाई नशे के विरुद्ध जारी जंग में एक और बड़ी जीत मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button