
जैजैपुर/सक्ती। ग्राम भोथीडीह की सर्वप्रिय एवं आदर्श गृहिणी श्रीमती दरशमति चौहान का दिनांक 19 अगस्त 2025 को देहावसान हो गया। उनके निधन से पूरे ग्राम में शोक की गहरी छाया व्याप्त है।
स्व. दरशमति चौहान का दशकर्म संस्कार 27 अगस्त 2025 (बुधवार) को सम्पन्न होगा। इस अवसर पर परिजनों ने ग्रामवासियों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों से विनम्र आग्रह किया है कि वे उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना में सहभागी बनें।
शोकाकुल परिजन
- पुत्र – रामनाथ चौहान, मणिलाल चौहान
- पौत्र – हरि चौहान, तोष नारायण चौहान, प्रदीप चौहान, रमेश चौहान
- प्रपौत्र – नीरज चौहान, टिकेश्वर चौहान, विकास चौहान
सहित समस्त चौहान परिवार, ग्राम भोथीडीह, जैजैपुर, जिला सक्ती (छ.ग.)
स्व. दरशमति चौहान अपने मधुर स्वभाव, सादगी और संस्कारप्रिय जीवन के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगी। उनके निधन से समाज ने एक सरल, संवेदनशील और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है।



