छत्तीसगढ़ताजातरीनराजनीतिराज्य

सक्ती- नगर पंचायत बाराद्वर में अभिषेक राय बने कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष

सक्ती। जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती ने नगर पंचायत नया बाराद्वर में संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद अभिषेक राय को नगर पंचायत बाराद्वर का नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल द्वारा जारी आदेश पत्र में कहा गया है कि यह नियुक्ति पार्टी के निर्णय अनुसार की गई है। अभिषेक राय को उनके सक्रियता, पार्टी के प्रति निष्ठा और संगठनात्मक योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस नियुक्ति की सूचना मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तहसीलदार बाराद्वर एवं थाना प्रभारी बाराद्वर को भी भेजी गई है।

अभिषेक राय की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है । नगर वासी और पार्टीजनों ने उन्हें बधाई दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button