अपराधछत्तीसगढ़ताजातरीनराज्य

सक्ती -🚨 गांजा तस्करों पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा, स्कूटी व मोबाइल सहित 2.30 लाख की संपत्ति जब्त 🚨

सक्ती, 19 जुलाई 2025:
जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सक्ती पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन पटेल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 11 किलो गांजा, एक स्कूटी एवं दो मोबाइल सहित कुल ₹2,30,000 मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जुलाई 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रायगढ़ की ओर से दो युवक एक स्कूटी में गांजा लेकर सक्ती की तरफ आ रहे हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मसनिया चौक नेशनल हाईवे पर घेराबंदी कर एक बिना नंबर की टीव्हीएस जुपिटर स्कूटी को रोका, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम

  1. गुलाब देवांगन (उम्र 19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 02, कसेरपारा, सक्ती
  2. उत्तम श्रीवास (उम्र 35 वर्ष), निवासी मुकडेगा टांगरपारा, थाना लैलुंगा, जिला रायगढ़ बताया।

तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की एवं बोरी से 11 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग ₹1,10,000 आंकी गई। साथ ही स्कूटी (₹1 लाख) और दो मोबाइल फोन (₹20,000) को भी जब्त कर लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि गुलाब देवांगन ने उत्तम श्रीवास से गांजा खरीदकर उसे बिक्री हेतु सक्ती लाया था। दोनों आरोपियों के पास से कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक अमित सिंह (सायबर सेल प्रभारी), सउनि राजेश यादव, सउनि मथुरा प्रसाद मन्नेवार, आरक्षक जोगेश राठौर, बृजमोहन नेताम, तथा सायबर टीम से आरक्षक अलेक्सयुस मिंज, गोपाल साहू, जितेंद्र कंवर, पवन साण्डे, कमलेश लहरेकमलकिशोर सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

👉 सक्ती पुलिस की यह कार्रवाई जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को मिली बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button