अपराधछत्तीसगढ़ताजातरीनराज्य

सक्ती-नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला 2 साल से फरार शातिर इनामी आरोपी गिरफ्तार

थाना बाराद्वार पुलिस की बड़ी सफलता, बिलासपुर पुलिस को भी मिली राहत

बाराद्वार / सक्ती।
थाना बाराद्वार, जिला सक्ती पुलिस ने “सेवा, समर्पण और सुरक्षा” के संकल्प को साकार करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। नौकरी लगाने के नाम पर संगठित गिरोह बनाकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाला, बीते दो वर्षों से फरार चल रहा शातिर इनामी आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

गिरफ्तार आरोपी ईश्वर चौहान पिता इंदल चौहान (उम्र 35 वर्ष), निवासी आमापाली, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती थाना सिविल लाइन बिलासपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 1211/2024, 1212/2024, 1213/2024 एवं 1214/2024 के तहत धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 111 बीएनएस में लंबे समय से फरार था।

आरोपी की सक्ती क्षेत्र की ओर आने की पुख्ता सूचना मिलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया। उनके कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई।

लगातार अपना ठिकाना और लोकेशन बदलते हुए दो वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी आखिरकार पुलिस टीम की सूझ-बूझ और रणनीतिक घेराबंदी के चलते गिरफ्तार कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा पूर्व में इनाम की घोषणा भी की जा चुकी थी।

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सहायक उप निरीक्षक यशवंत राठौर, आरक्षक 176 योगेश राठौर एवं आरक्षक 186 टंकेश्वर कटकवार की भूमिका सराहनीय रही।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा गठित टीम को नकद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

👉 यह गिरफ्तारी न केवल पुलिस की सतर्कता का प्रमाण है, बल्कि नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले अपराधियों के लिए कड़ा संदेश भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button