छत्तीसगढ़ताजातरीनराज्यस्वास्थ्य

सक्ती- नया बाराद्वार के लाल ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान मिस्टर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में महादेव यादव बने मास्टर कैटेगरी रनर-अप

 

भिलाई/दुर्ग मड़ई | 5 फरवरी 2026
दुर्ग मड़ई, भिलाई में आयोजित प्रतिष्ठित ‘मिस्टर छत्तीसगढ़’ बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सक्ती जिले के नया बाराद्वार नगर के लिए गर्व का क्षण सामने आया। बाराद्वार स्थित फिटनेस पावर जिम के खिलाड़ी महादेव प्रसाद यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मास्टर कैटेगरी में रनर-अप (द्वितीय स्थान) हासिल किया और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा और राज्यभर से आए दिग्गज प्रतिभागियों के बीच महादेव यादव का आत्मविश्वास, अनुशासन और मेहनत साफ झलकी। प्रतियोगिता के दौरान उनके कोच कमल चौबे और विकास कुमार बरेठ सहित पूरी टीम मौजूद रही, जिन्होंने हर पल उनका उत्साह बढ़ाया।

इस उपलब्धि की खबर फैलते ही नया बाराद्वार–सक्ती और फिटनेस पावर जिम में जश्न का माहौल बन गया। विजयी खिलाड़ी के स्वागत में उनके सहयोगी डॉ. सुशांत बिस्वास, कमल चौबे, विमल चौबे, बबलू शर्मा, डिंपु शर्मा तथा नगर पंचायत बाराद्वार के नेता प्रतिपक्ष अभिषेक राय उपस्थित रहे और बधाइयाँ दीं।

महादेव प्रसाद यादव की यह सफलता न केवल युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी साबित करती है कि नया बाराद्वार–सक्ती की धरती से निकली प्रतिभा राज्य स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button