अपराधछत्तीसगढ़ताजातरीनराज्य

सक्ती- 🚨 3 दिन में खुलासा: उठाईगिरी के आरोपी सलाखों के पीछे,

जैजैपुर/सक्ती। थाना जैजैपुर पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर उठाईगिरी की वारदात का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। 18 फरवरी 2026 को ग्राम ओडेकेरा निवासी बुधेस्वर देवांगन से 40 हजार रुपये की उठाईगिरी की घटना सामने आई थी, जिसमें आरोपी पेट्रोल पंप से पैसों से भरा थैला लेकर फरार हो गए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सहकारी बैंक जैजैपुर से धान बिक्री की राशि 40,000 रुपये निकालकर अपने टीवीएस लूना से घर लौट रहा था। उसने रुपये से भरा थैला वाहन के हैंडल में टांग रखा था। रास्ते में पेट्रोल पंप पर अलग से बोतल में पेट्रोल लेने गया, तभी दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से उसका पीछा करते हुए पहुंचे और मौके का फायदा उठाकर थैला लेकर फरार हो गए।

मामले में थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 62/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना जैजैपुर पुलिस और साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी पतासाजी की।

जांच के दौरान आरोपी दीपक प्रधान (27 वर्ष), निवासी दोषमनिया थाना कॉलिंगनगर जिला जाजपुर (उड़ीसा), हाल मुकाम ग्राम भीमखोज जिला महासमुंद, तथा उसके एक नाबालिग साथी को जैजैपुर क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी विजय एवं एक नाबालिग मित्र के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30,000 रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की है। आरोपी दीपक प्रधान एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

इस पूरी कार्रवाई में साइबर प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी.एस. राजपूत, सहायक उप निरीक्षक आर.एस. राठौर सहित पुलिस टीम के जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

🔹 तीन दिन में खुलासा कर जैजैपुर पुलिस ने अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अपराध कर बच पाना अब आसान नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button