
सक्ती //नया बाराद्वार। आगामी नगर पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में 6 फरवरी को काली मंदिर के सामने नगर स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण सम्मेलन सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे और चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे।
भाजपा के पक्ष में माहौल, कांग्रेस से जनता नाखुश!
नगर पंचायत चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक रमेश सिंघानिया ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नगर में भाजपा के समर्थन में जबरदस्त माहौल बना हुआ है। उन्होंने दावा किया कि जनता कांग्रेस की नगर सरकार के भ्रष्टाचार और कुप्रशासन से त्रस्त हो चुकी है और बदलाव चाहती है। 11 फरवरी के मतदान में नगरवासी भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएंगे।
चुनावी रणनीति और विजय संकल्प पर होगी चर्चा
यह सम्मेलन भाजपा की भव्य जीत सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और नगर के जागरूक नागरिकों की सहभागिता रहेगी। सम्मेलन में भाजपा की मजबूती, नगर विकास और आगामी चुनावी रणनीति पर मंथन किया जाएगा।
6 फरवरी का सम्मेलन— जीत की नींव!
6 फरवरी का यह सम्मेलन भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठन की ताकत का प्रदर्शन करेगा। यह न केवल कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरेगा, बल्कि आने वाले चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की आधारशिला भी रखेगा।
भाजपा कार्यकर्ता तैयार रहें— 6 फरवरी को सभी की मौजूदगी इस चुनावी लड़ाई को और भी मजबूत करेगी!



