छत्तीसगढ़ताजातरीनराजनीति

सक्ती -बाराद्वार में गूंजा आयुश शर्मा के समर्थन का उद्घोष, दीपक ठाकुर ने संभाला मोर्चा

बाराद्वार। नगर पंचायत बाराद्वार के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा बाराद्वार मंडल के महामंत्री दीपक ठाकुर इन दिनों जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 सकरेली बा के स्वतंत्र प्रत्याशी आयुश शर्मा के समर्थन में जोरदार प्रचार अभियान चला रहे हैं।

दीपक ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र को एक ऊर्जावान और दूरदर्शी युवा नेतृत्व की आवश्यकता है, जिसे सिर्फ और सिर्फ आयुश शर्मा ही पूरा कर सकते हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी एकजुट होकर युवा शक्ति को आगे लाएं, ताकि विकास की नई इबारत लिखी जा सके।

इस दौरान अन्नपूर्णा बाराद्वार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने लोगों से मुलाकात कर स्वतंत्र प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह चरम पर है, जो घर-घर जाकर आयुष शर्मा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं।

“युवा जोश, नए विकास की राह!” – इस नारे के साथ दीपक ठाकुर और उनकी टीम क्षेत्र में आयुष शर्मा का प्रचार कर रही है। आने वाले दिनों में चुनावी सरगर्मी और तेज़ होने की संभावना है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button