
सक्ती | 1 फरवरी 2026
थाना सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) पुलिस ने मैट्रीमोनी वेबसाइट से वर-वधू का निजी डाटा चोरी कर अवैध रूप से धन अर्जन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 32/2022, धारा 420, 34 भादवि के अंतर्गत की गई।
🔹 आरोपी का विवरण
नाम: कन्हैया लाल देवांगन
पिता: स्व. सुखराम देवांगन
उम्र: 36 वर्ष
पता: 60/ई सड़कसोला, वार्ड क्रमांक 55, सेक्टर-02, थाना भट्ठी, जिला दुर्ग (छ.ग.)
🔹 क्या है पूरा मामला?
प्रार्थी ने दिनांक 25 जनवरी 2025 को थाना सक्ती में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी द्वारा संचालित “देवांगन रिश्ता मैट्रीमोनी वेबसाइट” पर पंजीकृत वर-वधू के बायोडाटा, फोटो, आईडी प्रूफ एवं मोबाइल नंबर को आरोपियों द्वारा छलपूर्वक प्राप्त कर लिया गया।
आरोपियों ने उक्त डाटा का दुरुपयोग करते हुए “विवाह परिचय डॉट कॉम” नामक वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाई और संबंधित मोबाइल नंबरों पर कॉल कर वेबसाइट से जुड़ने के नाम पर पैसों की मांग की।
🔹 जांच में चौंकाने वाला खुलासा
विवेचना के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह वर्ष 2019 से “विवाह परिचय डॉट कॉम” नाम से वेबसाइट संचालित कर रहा था और अपने साथियों के साथ मिलकर एक राय होकर यह कृत्य कर रहा था।
दिनांक 14.09.2021 एवं उसके बाद कई बार सक्ती निवासी योगेश देवांगन की वेबसाइट से ऑनलाइन माध्यम से डाटा चोरी कर अवैध रूप से धन अर्जन किया गया।
🔹 पुलिस की सख्त कार्रवाई
गवाहों के कथन, जप्ती, मेमोरेंडम एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त अपराध प्रमाण पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। चूंकि अपराध अजमानतीय है, इसलिए आरोपी को जेल भेजा गया।
मामले के अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है।
👮♂️ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह संपूर्ण कार्रवाई श्रीमान पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे),
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रापुसे)
एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में की गई।
👏 टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सक्ती निरीक्षक श्री लखन लाल पटेल के नेतृत्व में
सउनि राम कुमार रात्रे, एंथोनी एक्का, प्र.आर. उमेश साहू, आरक्षक जोगेश राठौर एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



