
सक्ती / छत्तीसगढ़ – जिला सक्ती पुलिस ने फरार स्थायी वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सक्ती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पिछले कई वर्षों से न्यायालय से फरार चल रहे 04 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में की गई।
सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े गए चारों फरार
थाना सक्ती पुलिस को लंबे समय से फरार वारंटियों के छिपे होने की सटीक सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर पतासाजी और घेराबंदी कर चारों को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
गिरफ्तार स्थायी वारंटियों का विवरण:
1. दिलीप केवट (23 वर्ष)
पिता – शिवाजी केवट, निवासी – ग्राम गनियारी, थाना करतला, जिला कोरबा।
2. भूषण साहू (30 वर्ष)
पिता – शिवनारायण साहू, निवासी – वार्ड क्र. 03, बैगापारा, सक्ती।
3. भोलाराम सारथी (26 वर्ष)
पिता – हरिहर सारथी, निवासी – वार्ड क्र. 18, स्टेशनपारा, सक्ती।
4. राजकुमार सिदार (33 वर्ष)
पिता – बजरंग सिदार, निवासी – वार्ड क्र. 14, हरेठी, सक्ती।
फरारों की धरपकड़ जारी रहेगी – सक्ती पुलिस
थाना प्रभारी सक्ती ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालयीन वारंटों के शत-प्रतिशत तामिल के लिए अभियान लगातार जारी है। फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।



