छत्तीसगढ़ताजातरीनराज्य

जांजगीर-चांपा – बम्हनीडीह के पोड़ीशंकर में बड़ा हादसा: तम्बोली बस और गैस सिलेंडर से लदे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, कई यात्री घायल

चांपा से हसौद जा रही थी बस, 40 यात्रियों में मची चीख-पुकार; सिलेंडरों से भरा ट्रक होने से टला बड़ा हादसा

बम्हनीडीह / जांजगीर-चांपा – थाना बम्हनीडीह क्षेत्र के पोड़ीशंकर चारपारा में गुरुवार दोपहर करीब 12:10 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ यात्रियों से भरी तम्बोली बस और गैस सिलेंडर से लदे ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इलाके में हड़कंप मच गया और बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि ट्रक में लदे गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट नहीं हुआ, नहीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

चांपा से हसौद जा रही थी बस, बिर्रा की ओर से आ रहा था ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार, तम्बोली यात्री बस क्रमांक CG 11 BD 0119 चांपा से हसौद की ओर जा रही थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से बिर्रा की ओर से आ रहे गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक क्रमांक CG 04 LK 3182 से चारपारा के पास आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री सीटों से गिर गए और घबरा गए।

कई यात्री घायल, दोनों चालकों को मामूली चोट

इस दुर्घटना में बस में सवार कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। वहीं दोनों वाहनों के चालकों को भी मामूली चोटें आई हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला। भीड़ जुटने से कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति भी बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button