छत्तीसगढ़ताजातरीनराज्य

सक्ती- स्कूल जाने निकली 15 वर्षीय छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने लोगों से की तलाश में सहयोग की अपील

जैजैपुर। सक्ती जिले के जैजैपुर क्षेत्र के ग्राम कोटेतरा की 15 वर्षीय स्कूली छात्रा लोशनी साहू शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 10 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

परिजनों के अनुसार, लोशनी साहू की लंबाई लगभग 5 फीट है और वह घर से स्कूल यूनिफॉर्म या सामान्य कपड़ों में निकली थी। उसका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी ट्रेन या बस के माध्यम से कहीं चली गई हो सकती है।

परिवार ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि लोशनी साहू किसी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ट्रेन, सार्वजनिक स्थान या अन्य किसी जगह दिखाई दे, तो तत्काल सूचना दें, ताकि उसे सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

संपर्क नंबर:

– 8770742082
– 8516021695

CGNews24 Express भी अपने सभी पाठकों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील करता है कि इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें। आपकी एक छोटी-सी मदद किसी परिवार की बेटी को सुरक्षित घर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button