छत्तीसगढ़ताजातरीनराजनीतिराज्य

सक्ती -नगर पंचायत नया बाराद्वार: कांग्रेस की हार के बाद बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण, कौन बनेगा विपक्ष का चेहरा?

सक्ती//नगर पंचायत नया बाराद्वार में हाल ही में हुए चुनावों में कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद क्षेत्र की राजनीति में बड़े बदलाव की आहट महसूस की जा रही है। कांग्रेस अब एक ऐसे प्रभावशाली चेहरे की तलाश में है, जो नगर पंचायत में विपक्ष की भूमिका को मजबूती से संभाल सके और आम जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठा सके।

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, नगर पंचायत बाराद्वार के वार्ड क्रमांक 04 से दो बार पार्षद रह चुके और एक बार अपनी माताजी श्रीमती सुशीला अनिल राय को प्रचंड बहुमत से जिताने वाले युवा नेता श्री अभिषेक राय (बबुआ महाराज) को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। उनका नगर पंचायत बाराद्वार में मजबूत राजनीतिक अनुभव और आम जनता से गहरा जुड़ाव ही उन्हें विपक्ष के इस महत्वपूर्ण स्थान के लिए एक मजबूत दावेदार बनाता है।

जब इस विषय में श्री अभिषेक राय से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा, “अभी इस विषय पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। यदि मुझे यह जिम्मेदारी सौंपे जाने की बात कही जाती है, तो मैं उस विषय को अवश्य साझा करूंगा ।”

नगर पंचायत बाराद्वार की राजनीति में बदलाव के इस दौर में लोग अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या कांग्रेस युवा चेहरे को मौका देकर विपक्ष की भूमिका को नई दिशा देगा। क्या बबुआ महाराज की राजनीति की दिशा नगर पंचायत में एक नया मोड़ लेगी? यह समय ही बताएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button