छत्तीसगढ़ताजातरीनराज्य

सक्ती -प्रदेश के टॉप-10 विद्यार्थियों का सम्मान: कलेक्टर ने बढ़ाया बच्चों का हौसला, परिजनों और शिक्षकों को दी बधाई

सक्ती//सक्ती जिले के लिए यह दिन गौरव का रहा, जब कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने जिले के मेधावी छात्रों को कलेक्टोरेट परिसर में सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों में प्रदेश की टॉप-10 सूची में शामिल जिले के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रेरणादायक पुस्तकें और मिठाई भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर कलेक्टर श्री तोपनो ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनके माता-पिता और शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने सभी बच्चों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

सम्मान समारोह में कक्षा 12वीं में प्रदेश की आठवीं रैंक प्राप्त करने वाली सुश्री सौम्या अग्रवाल (अनुनय कॉन्वेंट उच्च माध्यमिक विद्यालय) ने भविष्य में इकोनॉमिक्स की प्रोफेसर बनने की इच्छा जताई। वहीं कक्षा 10वीं में प्रदेश में चौथा स्थान हासिल करने वाले श्री प्रवीन प्रजापति (सरस्वती शिशु मंदिर, चंद्रपुर) ने इंजीनियर बनने का सपना साझा किया।

इसके अलावा टॉप-10 में स्थान पाने वाले अन्य विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार रही:

  • सुश्री कलिंदी पटेल (कामधेनु पब्लिक स्कूल, डभरा) – 10वीं, 98.50% (5वां स्थान)
  • सुश्री मेघा चंद्रा (जी.एस.सी. मॉडल कॉन्वेंट, जैजैपुर) – 10वीं, 98.50% (5वां स्थान)
  • सुश्री कोमल यादव (सरस्वती शिशु मंदिर, चंद्रपुर) – 10वीं, 98.33% (6वां स्थान)
  • सुश्री पायल (ज्ञान शारदा स्कूल, बाराद्वार) – 10वीं, 98.33% (6वां स्थान)
  • सुश्री अंशु पटेल (कामधेनु पब्लिक स्कूल, डभरा) – 10वीं, 98.00% (8वां स्थान)
  • श्री शुभम देवांगन (सरस्वती शिशु मंदिर, चंद्रपुर) – 10वीं, 97.67% (10वां स्थान)

इस कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री विश्वास कुमार, सम्मानित विद्यार्थियों के पालकगण एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और उचित मार्गदर्शन को देते हुए कड़ी मेहनत और समर्पण को सफलता की कुंजी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button