
सक्ती – मंगलवार की शाम पुलिस प्रशासन के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल बन गई, जब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवीन पुलिस थाना आजाक भवन का विधिवत शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ नए भवन का लोकार्पण किया।
थाना परिसर कोतवाली सक्ती के सामने आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों की बड़ी मौजूदगी रही। पूरा परिसर उत्साह और तालियों की गूंज से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय पटेल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव, पार्षद गोविंद देवांगन, गोविंद निराला, संजू कश्यप, अधिवक्ता रथराम पटेल और गिरधर जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

🚔 अब और तेज होगी पुलिस मदद
कार्यक्रम की सबसे खास बात रही डायल-112 के 8 नए वाहनों की लॉन्चिंग। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने जनप्रतिनिधियों और मीडिया बंधुओं की मौजूदगी में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। माना जा रहा है कि इन वाहनों के शुरू होने से जिले में आपातकालीन पुलिस सहायता पहले से कहीं ज्यादा तेज और प्रभावी हो जाएगी।
🏛️ “जनता और पुलिस के बीच बढ़ेगा भरोसा”
अतिथियों ने नए थाना भवन को सक्ती जिले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पुलिसिंग व्यवस्था अधिक मजबूत होगी। लोगों ने इसे “स्मार्ट पुलिसिंग” की दिशा में अहम कदम बताया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी भुवनेश्वरी पैंकरा, थाना प्रभारी लखन पटेल, रक्षित निरीक्षक उमेश राय और उप निरीक्षक कमल मेरीसा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ यह आयोजन सक्ती जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।



