
सक्ती// अवैध महुआ शराब कारोबार के खिलाफ सक्ती पुलिस ने बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में छापा मारकर 160 लीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब जप्त की है। इस कार्रवाई में 4 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ तस्कर अंधेरे और पहाड़ी रास्तों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
जानकारी के मुताबिक थाना सक्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जोंगरा के कांटाझरिया पहाड़ पर अलग-अलग स्थानों में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से देर रात पहाड़ी इलाके में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में सक्ती पुलिस लगातार अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है।
पुलिस रेड में ये आरोपी गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने
- देवदत जायसवाल
- रविशंकर सिदार
- ओम प्रकाश साहू
- भुपेन्द्र जायसवाल
को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 160 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 32 हजार रुपये बताई जा रही है।
किस आरोपी से कितनी शराब मिली
🔸 देवदत जायसवाल और रविशंकर सिदार से 60 लीटर
🔸 ओम प्रकाश साहू से 45 लीटर
🔸 भुपेन्द्र जायसवाल से 55 लीटर
पूछताछ के दौरान आरोपी शराब रखने और बिक्री से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 42 के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें उप जेल सक्ती भेज दिया गया।
थाना प्रभारी और पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी लखन लाल पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुई। अभियान को सफल बनाने में —
🔹 सउनि नीलमणी कुसुम
🔹 चित्रांगद चंद्रा
🔹 प्रधान आरक्षक उमेश साहू
🔹 शब्बीर मेमन
🔹 आरक्षक गौरसिंह कंवर
🔹 सतीश यादव
🔹 दीपक बंजारे
🔹 एवं प्रमोद खाखा
की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सक्ती पुलिस का साफ संदेश
“अवैध शराब कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
सक्ती पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, जुआ और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार और और भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।



