
बाराद्वार//जिला सक्ती पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडिन सिरप सप्लाई करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना चूड़ामणि यादव उर्फ वासु यादव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को चकमा देकर छिपा हुआ था।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
🔹 नाम – चूड़ामणि यादव उर्फ वासु यादव
🔹 पिता – भेखराम यादव
🔹 उम्र – 24 वर्ष
🔹 निवासी – ग्राम लारीपानी, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छ.ग.)
मामला दर्ज:
📝 अपराध क्रमांक: 116/2025
📝 धारा: 21 (C), 29 नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS)
घटना का क्रम:
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी रितेश गबेल (निवासी चैनपुर, जिला कोरबा) को कोडिन सिरप की सप्लाई करने वाला यह आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था। विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने ग्राम लारीपानी में घेराबंदी कर फरार आरोपी को धर दबोचा।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह न्यायिक हिरासत में चल रहे रितेश गबेल को कोडिन सिरप सप्लाई करता था। पुलिस को मामले में पर्याप्त सबूत प्राप्त हुए, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी:
👮 निरीक्षक लखन लाल पटेल
👮 सउनि यशवंत राठौर
👮 प्रआर. मनीष राजपूत
👮 आर. दिलसाय सोनवानी
👮 आर. अजय बंजारे
👮 आर. रामनिवास उरांव
प्रशासन का संदेश:
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ और सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव एवं SDOP सक्ती श्री मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई से जिले में नशा कारोबारियों के हौसले पस्त हुए हैं।
📢 जिला पुलिस ने फिर साबित किया – नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के साथ है कानून की सख्त पकड़।



