अपराधछत्तीसगढ़ताजातरीनराजनीतिराज्य

जांजगीर-चांपा -25 लाख के घोटाले में बड़ी कार्रवाई: पूर्व सरपंच और सचिव सलाखों के पीछे, गांव में मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा, 12 जून 2025 – ग्राम पंचायत कोटमीसोनार में करीब 25 लाख रुपये के गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन सरपंच रामिन बाई नेताम और पंचायत सचिव इलाही मोहम्मद कुशेरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और गांव के लोगों में प्रशासन के प्रति भरोसा और बढ़ा है।

सूत्रों के अनुसार, यह घोटाला वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 के बीच 15वें वित्त आयोग की योजनाओं में सामने आया था। भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर जांच टीम गठित की गई, जिसकी रिपोर्ट में ₹25 लाख 13 हजार 528 रुपये के गबन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच तेज कर दी।

पुलिस ने सबसे पहले पंचायत सचिव इलाही मोहम्मद कुशेरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। इसके ठीक एक दिन बाद, पुलिस ने तत्कालीन सरपंच रामिन बाई नेताम को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि ग्राम पंचायतों में होने वाले भ्रष्टाचार पर अब सख्ती से नज़र रखी जा रही है। इस मामले ने क्षेत्र की अन्य पंचायतों को भी सतर्क कर दिया है।

जनता की उम्मीदों और पारदर्शिता की जीत के रूप में देखी जा रही यह कार्रवाई पंचायत व्यवस्था में सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button