अपराधछत्तीसगढ़ताजातरीनराज्य

सक्ती- बसंतपुर से फरार आरोपी आखिर चढ़ा बाराद्वार पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल

मुख्य आरोपी के बाद सहयोगी निकेश यादव की भी गिरफ्तारी, पुलिस की तगड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में बढ़ा विश्वास

सक्ती। थाना बाराद्वार पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और तेजी का परिचय देते हुए पीड़िता को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने वाले आरोपी निकेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

जानकारी के मुताबिक, अपराध क्रमांक 256/25, धारा 137(2), 96, 64(2)एम, 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में पहले ही मुख्य आरोपी देवराज उर्फ धीरज चौहान पिता ताम्रध्वज चौहान (20 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 02 मल्दा, थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार को 16 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

घटना में सहयोगी की भूमिका निभाने वाला निकेश यादव पिता हरी यादव (22 वर्ष), निवासी बसंतपुर थाना बिर्रा जिला जांजगीर-चांपा तब से फरार था। आज 11 नवंबर 2025 को मुखबिर से मिली पक्की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में टीम ने बसंतपुर बिर्रा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में सउनि यशवंत राठौर, प्रआर. श्यामा जायसवाल, आर. रतन विश्वकर्मा एवं आर. जितेन्द्र सिदार की भूमिका सराहनीय रही।

थाना बाराद्वार पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधी चाहे कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button