अपराधछत्तीसगढ़ताजातरीनराज्य

सक्ती- बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, शराब माफियाओं में हड़कंप

बाराद्वार, सक्ती। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाराद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता वाले पांच प्लास्टिक जरीकेन में भरी अवैध शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7,500 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सक्ती के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ, सट्टा, गांजा तथा शराब के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पलाडीकलां में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अश्वनी चौहान उर्फ करण (19 वर्ष) निवासी पलाडीकलां को अवैध रूप से महुआ शराब का भंडारण करते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 75 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 194/2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

अवैध कारोबारियों पर पुलिस की कड़ी नजर

बाराद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, आरक्षक योगेश राठौर, तकेश्वर कटकवार तथा सैनिक राजेश कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है, वहीं पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button