छत्तीसगढ़ताजातरीनराजनीति

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस का वादा पत्र जारी, महिलाओं-युवाओं को लुभाने की कोशिश!

रायपुर, 5 फरवरी 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपना “जन घोषणा पत्र” जारी कर दिया है। पार्टी ने इसमें महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों के लिए कई महत्वपूर्ण वादे किए हैं।

घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।

घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदु:

महिलाओं के लिए:

  • तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण।
  • घाटों और तालाबों में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम
  • व्यावसायिक इलाकों में महिला प्रसाधन की सुविधा
  • स्कूल-कॉलेज की छात्राओं को फ्री सेनेटरी नैपकिन
  • महिला सुरक्षा के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे।
  • महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार के नए अवसर।

युवाओं के लिए:

  • सभी नगर निकायों में “यूथ हब” की स्थापना।
  • हर निकाय क्षेत्र में निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा लाइब्रेरी
  • सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा

शहरवासियों के लिए:

  • हर वार्ड में स्थायी सब्जी बाजार
  • नगरों को आवारा पशुओं से मुक्त करने के लिए विशेष अभियान।
  • सभी वार्डों में आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण
  • जन्म, मृत्यु एवं विवाह प्रमाणपत्रों की घर पहुंच सेवा
  • संपत्ति कर, जल उपभोक्ता शुल्क का ऑनलाइन भुगतान
  • शहर को धूल-मुक्त बनाने के लिए विशेष पहल
  • सामुदायिक भवनों की ऑनलाइन बुकिंग सेवा
  • बीपीएल कार्डधारकों के लिए श्रद्धांजलि राशि बढ़ाकर ₹5000

घोषणा पत्र पर सियासत गर्म!

जैसे ही कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया, विपक्षी दलों ने इस पर सवाल खड़े कर दिए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे “भाजपा के अटल संकल्प पत्र की नकल” बताते हुए कांग्रेस पर पिछले चुनावों में किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया।

क्या कांग्रेस के यह वादे जनता को लुभा पाएंगे? या फिर यह सिर्फ चुनावी जुमले साबित होंगे? यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button