छत्तीसगढ़ताजातरीनराजनीतिराज्य

सक्ती से बड़ी राजनीतिक हलचल विधायक डॉ. चरणदास महंत ने बदले कई प्रतिनिधि – श्याम सुंदर अग्रवाल को हटाया गया पद से

सक्ती, 14 अप्रैल 2025 – सक्ती जिले की सियासत में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला। स्थानीय विधायक और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल को उनके प्रतिनिधि पद से हटाकर नए चेहरों को ज़िम्मेदारी सौंपी है। सूत्रों के अनुसार, यह फैसला अग्रवाल के निर्दलीय चुनाव लड़ने और कांग्रेस से दूरी बनाए रखने के कारण लिया गया।

नई नियुक्तियों की सूची इस प्रकार है:

  • रूप नारायण साहू को पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं लोक निर्माण विभाग का प्रतिनिधित्व सौंपा गया है।
  • अलका जायसवाल अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सक्ती की प्रतिनिधि होंगी, जिन्होंने विभा यादव की जगह ली है।
  • ऋषि राय, जो कांग्रेस नेता एवं जनपद पंचायत सक्ती की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीतू राय के पति हैं, को जनपद पंचायत सक्ती का नया प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। वे अब डॉ. महंत की ओर से सभी बैठकों में भाग लेंगे।
  • विजय सूर्यवंशी, नगर पंचायत बाराद्वार के पूर्व उपाध्यक्ष, को विधायक प्रतिनिधि के तौर पर नगर पंचायत बाराद्वार में नियुक्त किया गया है।

इस सियासी फेरबदल को आगामी निकाय चुनावों से पहले डॉ. महंत की रणनीतिक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस के अंदरूनी समीकरण और वफादारी अब साफ तौर पर अहम भूमिका निभा रही है।

राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज – आने वाले दिनों में और बदलाव संभव!

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button