अपराधछत्तीसगढ़ताजातरीनराज्य

सक्ति पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टा खेलाते आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नकदी जब्त

सक्ति | 25 अप्रैल 2026 –जिले में अवैध जुआ और सट्टे पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत सक्ति पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सक्ति क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 सोंठी में सट्टा खेलाते एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से मोबाइल, सट्टा पट्टी और नगदी रकम जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अपराध क्रमांक 187/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। आरोपी की पहचान सुन्दर दास महंत (57 वर्ष) निवासी सोंठी, थाना सक्ति के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सायबर सेल की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर के सामने मोबाइल और कागज के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही अन्य लोग मौके से फरार हो गए, लेकिन मुख्य आरोपी सुन्दर दास महंत को पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से:

  • एक मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹7000)
  • सट्टा पट्टी लिखा कागज
  • एक डॉट पेन
  • नगदी ₹510

कुल ₹7510 का मशरूका जब्त किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी के मार्गदर्शन में सायबर सेल टीम द्वारा की गई। निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का संदेश:
सक्ति पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button