छत्तीसगढ़ताजातरीनराज्यशिक्षा

सक्ती- ग्रीन फील्ड स्कूल बाराद्वार का शानदार रिजल्ट: 10वीं में मनीष और 12वीं में मोचन ने किया टॉप

बाराद्वार। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे ग्रीन फील्ड इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम स्कूल, बाराद्वार ने एक बार फिर बोर्ड परीक्षा परिणामों में सफलता का नया अध्याय लिख दिया है। सत्र 2025-26 के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी, उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

12वीं में मोचन कुमार राठौर बने विद्यालय के सितारे

कक्षा 12वीं में मोचन कुमार राठौर ने 84.4 प्रतिशत (422 अंक) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके शानदार प्रदर्शन ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई पहचान दिलाई।

12वीं कक्षा के टाॅपर छात्र

कक्षा 12वीं के प्रमुख मेधावी विद्यार्थी

  • मोचन कुमार राठौर — 84.4%
  • तानिया भारद्वाज — 84.0%
  • श्रेय दास — 83.8%
  • लता राठौर — 83.2%
  • देवेश कुमार चंद्रा — 82.6%

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं, जो विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की लगन को दर्शाता है।

10वीं कक्षा के टॉपर छात्र

10वीं में मनीष कुमार गबेल का जलवा, हासिल किए 95% अंक

हाईस्कूल परीक्षा में मनीष कुमार गबेल ने शानदार 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके प्रदर्शन की चारों ओर सराहना हो रही है।

कक्षा 10वीं के टॉपर्स

  • मनीष कुमार गबेल — 95.00%
  • वैष्णवी मिश्रा — 94.00%
  • खुशी जोशी — 90.83%
  • पियूष कुमार लहरे — 90.50%
  • गगन साहू — 89.83%

विशेष बात यह रही कि विद्यालय के टॉप-25 विद्यार्थियों ने भी शानदार अंक प्राप्त किए, जिससे संस्था की बेहतर शिक्षा व्यवस्था और अनुशासन की झलक साफ दिखाई देती है।

“यह सफलता विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है।”

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर ज्ञानेश्वरी शिक्षण समिति, विद्यालय के प्राचार्य बी. तंबोली, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय की इस शानदार सफलता से पूरे बाराद्वार क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और होनहार विद्यार्थियों को लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button