अपराधछत्तीसगढ़ताजातरीनराजनीति

सक्ती- फोटो एडिट कर बदनाम करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

सक्ती | 08 मई 2026
जिला सक्ती पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़िता की छवि को बदनाम करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 130/2026, धारा 296, 238 BNS एवं 67(A) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले का विवरण

प्रार्थिया द्वारा दिनांक 07.04.2026 को थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी विनीत (पिता करण सिंह), उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम हरेई टोली, थाना बरही, जिला कटनी (म.प्र.), हाल मुकाम कोतवाली क्षेत्र, बिलासपुर सिटी से हुई थी।

आरोपी ने पीड़िता को मोबाइल पर बातचीत के बहाने संपर्क में लिया और बाद में उसका मोबाइल अपने पास रख लिया। इसी दौरान आरोपी द्वारा पीड़िता के मोबाइल से प्राप्त संयुक्त फोटो को एडिट कर उसे आपत्तिजनक तरीके से सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप के माध्यम से उसके रिश्तेदारों को भेजकर वायरल किया गया, जिससे पीड़िता की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मालखरौदा क्षेत्र में मौजूद है।

तत्काल घेराबंदी कर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

इसके बाद दिनांक 08.05.2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम का योगदान

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में प्र.आर. गोपाल सिदार, दामोदर जायसवाल, आरक्षक नन्हू राम उराव, सेतराम पटेल एवं शत्रुघन जांगड़े की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button