अपराधछत्तीसगढ़ताजातरीनराज्य

सक्ती- आईपीएल सट्टे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन : ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

📍 सक्ती- आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाकर लाखों रुपए के अवैध लेन-देन करने वाले दो युवकों को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार महंगे मोबाइल फोन, नगदी राशि तथा ऑनलाइन सट्टा संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी व्हाट्सएप के जरिए आईडी-पासवर्ड साझा कर ऑनलाइन बेटिंग एप्स के माध्यम से आईपीएल मैचों में रन, विकेट, बॉल और हार-जीत पर दांव लगवा रहे थे।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला विशेष अभियान

प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में जिलेभर में आईपीएल सट्टा एवं अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डॉ .भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में की जा रही थी।

लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय कर पुलिस ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान 15 मई को सूचना मिली कि हटरी धर्मशाला क्षेत्र में दो युवक मोबाइल फोन के जरिए आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं।


रेड में रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

सूचना मिलते ही थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। रेड के दौरान पुलिस ने दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में मोबाइल संचालित करते हुए पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान—

  • आदर्श अग्रवाल (25 वर्ष)
  • श्रेयांश अग्रवाल (22 वर्ष)

निवासी हटरी धर्मशाला के पास, सक्ती के रूप में हुई।


मोबाइल जांच में खुला ऑनलाइन सट्टे का पूरा खेल

पुलिस द्वारा जब्त मोबाइल फोन की जांच में कई ऑनलाइन बेटिंग एप्स और सट्टा साइट्स संचालित होना पाया गया। आरोपी अलग-अलग ऑनलाइन आईडी बनाकर व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को उपलब्ध करा रहे थे।

सट्टे की रकम लेने के लिए आरोपियों द्वारा क्यूआर कोड भेजकर ऑनलाइन पेमेंट लिया जा रहा था। पुलिस को व्हाट्सएप चैट, ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और डिजिटल डाटा से आईपीएल मैच चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स पर सट्टा खिलाने के सबूत मिले हैं।


1.64 लाख के मोबाइल और नगदी जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने—

  • 04 नग मोबाइल फोन
  • कुल कीमत लगभग ₹1,64,000
  • नगदी ₹4,000

जप्त किए हैं।

आरोपियों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई वैध अनुमति या दस्तावेज पेश नहीं कर सके।


जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 223/2026 एवं 224/2026 के तहत धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।


अब बड़े नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

सक्ती पुलिस अब जब्त मोबाइलों का तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की गहन जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क से कई अन्य लोग भी जुड़े हो सकते हैं, जिनके खिलाफ जल्द वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


“सट्टेबाजों पर लगातार प्रहार, अपराधियों में खौफ बरकरार… आईपीएल सट्टे के खिलाफ पूरी मुस्तैदी से डटी सक्ती पुलिस!”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button