अपराधछत्तीसगढ़ताजातरीनराज्य

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार, ₹7.22 लाख का मशरूका जब्त

हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर चल रहा था जुए का खेल, ₹2.22 लाख नगद और 19 मोबाइल बरामद

सक्ती, 24 सितंबर 2026
सक्ती पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर “काटपत्ती” जुआ खेल रहे 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹2 लाख 22 हजार नगद, 19 मोबाइल फोन और 04 गड्डी ताश बरामद की है। जब्त मशरूके की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹7 लाख 22 हजार बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ, सट्टा एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा अवैध जुआ गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
24 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास कुछ लोग अलग-अलग फड़ लगाकर रुपये-पैसों का दांव लगाते हुए काटपत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना सक्ती पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की।
पुलिस टीम को देखकर कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर मौके पर मौजूद सभी जुआरियों को पकड़ लिया गया।
₹2.22 लाख नगद सहित 19 मोबाइल जब्त
तलाशी एवं जप्ती की कार्रवाई में पुलिस ने जुआरियों और फड़ से:
₹2,22,000 नगद
19 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत करीब ₹5 लाख
04 गड्डी ताश
बरामद की। पुलिस के मुताबिक कुल जब्त मशरूके की अनुमानित कीमत ₹7,22,000 है।
सभी 20 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।


गिरफ्तार किए गए 20 आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में चंद्रशेखर शर्मा, राजेश अग्रवाल, मनीष राठौर, रितेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल उर्फ कालू, सौरभ अग्रवाल, विपूल अग्रवाल, सावन कुमार अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, तरूण भिंडवानी, नितिन अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, दिनेश कथुरिया, बंटी अग्रवाल, रितेश अग्रवाल और प्रताप अग्रवाल शामिल हैं।
अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई जारी
थाना सक्ती पुलिस ने कहा है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button