अपराधछत्तीसगढ़ताजातरीनराज्य

सक्ती – युवती अपहरण कांड: सोशल मीडिया से दोस्ती, फिर रानीगांव में बंधक बनाकर दुष्कर्म – 2 आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त

बाराद्वार/ सक्ती जिले में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले का 7 दिन के अंदर पर्दाफाश कर दिया है। थाना बाराद्वार पुलिस ने अपहृता को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

मामला क्या है?
25 सितंबर 2026 की रात एक युवती घर से बिना बताए लापता हो गई थी। परिजनों ने थाना बाराद्वार में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

मुखबिर से सूचना मिली कि रानीगांव निवासी हरिश साहू अपने साथी के साथ युवती को मोटरसाइकिल से अपने घर ले जाकर रखा है।

SP प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में छापा
पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एडिशनल SP पंकज पटेल और SDOP भुनेश्वरी पर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव ने टीम के साथ रानीगांव में दबिश देकर युवती को बरामद किया।

महिला अधिकारी ने संवेदना कक्ष में पीड़िता का कथन लिया। कथन में युवती ने बताया कि उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए हरिश साहू से हुई थी। आरोपी उसे गांव से रानीगांव ले गया और कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा। विरोध करने पर मारपीट और 30 सितंबर को सुनसान जगह ले जाकर जान से मारने की धमकी भी दी।

धाराएं बढ़ी, बाइक जब्त
पीड़िता के कथन और मेडिकल परीक्षण के बाद प्रकरण में *BNS की धारा 64(2)(M), 332(ख), 351(3), 3(5)* जोड़ी गई। घटना में प्रयुक्त Hero Honda SP-125 काले रंग की बाइक क्रमांक CG–11-BV-1664 को जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
1. हरिश साहू, पिता स्व. ईश्वर प्रसाद साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी रानीगांव, थाना बाराद्वार
2. प्रताप सिंह कंवर, पिता स्व. भोज सिंह कंवर, उम्र 20 वर्ष, निवासी रानीगांव, थाना बाराद्वार

दोनों को दिनांक 02.10.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, ASI यशवंत राठौर, प्रधान आरक्षक श्रीकांत सिंगर और मनीष राजपूत का विशेष योगदान रहा।

—

बाराद्वार पुलिस की अपील: सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सतर्क रहें। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 112 या नजदीकी थाने को सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button