
सक्ती, छत्तीसगढ़, 15 मार्च 2026:
सक्ती थाना पुलिस ने एक महिला के साथ घर में जबरन बलात्कार करने वाले आरोपी अजय पटेल (29) को घटना के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी (पीड़िता) अपने घर में अकेली झाडू-पोछा कर रही थी, तभी आरोपी अजय पटेल अचानक घर में घुसा और उसे जबरन पकड़कर कमरे में ले गया। आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया, तो उसके बच्चों और पति को मार डाला जाएगा।
पीड़िता ने तुरंत थाना आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिला संबंधित गंभीर अपराध होने के कारण पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही शुरू की। पुलिस अधीक्षक श्री प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रापुसे) और अनुविभागीय अधिकारी डाॅ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। तत्पश्चात उसके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई और दिनांक 15 मार्च 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सउनि नीलमणी कुसुम, आर. यादराम चन्द्रा, शैलेन्द्र देवांगन, हेमंत केसरिया, सुलेखा कश्यप और अन्य थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे महिला सुरक्षा से संबंधित अपराधों में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



