अपराधछत्तीसगढ़ताजातरीनराज्य

सक्ती – बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

घर के आंगन से चोरी हुई थी ₹80 हजार की बाइक, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सक्ती/बाराद्वार। थाना बाराद्वार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम हनुमंता वार्ड नंबर 14 निवासी महेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने 23 सितंबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी काला-हरा रंग की मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BR 9223 को घर के आंगन में खड़ा किया था। कुछ समय बाद बाइक वहां से गायब मिली। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने की रिपोर्ट पर थाना बाराद्वार में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मुखबिर की सूचना पर आरोपी तक पहुंची पुलिस
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों से उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चोरी की वारदात में शामिल व्यक्ति की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेही अजय कुमार बरेठ पिता रामभरोस बरेठ, उम्र 26 वर्ष, निवासी हनुमंता, थाना बाराद्वार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने CG 11 BR 9223 मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली, जिसकी अनुमानित कीमत ₹80,000 बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भुवनेश्वरी पैकरा, सक्ती के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में की गई।
इस कार्रवाई में सउनि. मथुरा प्रसाद मन्नेवार, प्रआर. मनीष राजपूत, आरक्षक योगेश राठौर एवं आरक्षक राकेश राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बरामदगी:
🏍️ मोटरसाइकिल CG 11 BR 9223
💰 अनुमानित कीमत – ₹80,000
👮 आरोपी – अजय कुमार बरेठ, उम्र 26 वर्ष
⚖️ धारा – 303(2) बीएनएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button